NEET-UG 2026 परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर उपायुक्त श्री रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने HE हाई स्कूल, पचंबा हाई स्कूल और सर जेसी बोस स्कूल समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच, बैठने की व्यवस्था व अन्य सुविधाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने अभ्यर्थियों से संवाद कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की अपील की। कड़ी सुरक्षा और प्रशासनिक निगरानी के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई।