गंगधार झालावाड़
लूनाखेड़ी को विकास की बड़ी सौगात!
ग्राम लूनाखेड़ी के समग्र विकास को नई गति देते हुए ₹1.52 करोड़ की लागत के विभिन्न जनहितकारी कार्यों का भव्य लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।
शिक्षा को मजबूती: ₹72.47 लाख की लागत से राजकीय प्राथमिक विद्यालय के नवीन भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास।
सुगम आवागमन: सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा ₹40-40 लाख की लागत से संपर्क सड़क (SR-3054) के रिपेयर/रेस्टोरेशन और सड़क नवीनीकरण कार्यों का लोकार्पण।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक कालूराम मेघवाल रहे। साथ ही पूर्व स्टेट वेयर हाउस मंत्री मानसिंह चौहान, चौमहला मंडल अध्यक्ष अशोक गायरी, उन्हैल मंडल अध्यक्ष हेमराजसिंह सहित तमाम वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
"इन विकास कार्यों से क्षेत्र में शिक्षा, कनेक्टिविटी और आधारभूत सुविधाओं को एक नया आयाम मिलेगा और ग्रामीणों का जीवन आसान होगा।"
#Lunakhedi #DevelopmentWork #EducationFirst #RoadConnectivity #MLA KaluramMeghwal RuralDevelopment Progress RajasthanDevelopment CommunityGrowth