कैराना: गंगेरू में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेंगे राज
Kairana, Shamli | Sep 12, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू में एक 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोरी की मौत के बाद एक ग्रामीण ने पुलिस को उसकी हत्या किए जाने की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी हासिल की। इसके बाद पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।