कालपी: मंगरोल पीटीसी में आयोजित दीक्षांत समारोह में 459 प्रशिक्षित जवानों को मिली तैनाती, डीजीआई समेत शीर्ष अधिकारी रहे उपस्थित
Kalpi, Jalaun | Apr 26, 2026 कालपी स्थित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मंगरोल में रविवार सुबह 11:30 बजे 459 आरक्षी नागरिक पुलिस के आधारभूत प्रशिक्षण पूर्ण होने पर दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस उपमहानिरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने की, प्रशिक्षित जवानों ने शानदार परेड कर डीआईजी को सलामी दी और अनुशासन, तालमेल व उत्कृष्ट प्रदर्शन से अधिकारियों की सराहना पाई।