बख्शी का तालाब: लखनऊ में प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म के वाहनों पर बड़ी कार्रवाई
लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने DCP अनिल यादव और ADCP राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। टीम ने कई वाहनों की जांच कर ब्लैक फिल्म हटवाई और नियम तोड़ने वालों पर वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस सड़क सुरक्षा मजबूत करने में जुटी है।