राजगढ़: राजगढ़ जिला पंचायत सीईओ इच्छीत गढ़पाले ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
राजगढ़ जिला पंचायत सीईओ इच्छीत गढ़पाले ने सोमवार को शाम 4:00 करीब राजगढ़ जिला पंचायत कार्यालय में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत बल बहादुरपुरा में लगभग 4000 मानव दिवस शेष पाए जाने पर संबंधित ग्राम रोजगार सहायक को भी जनपद पंचायत में सेलेक्ट करने के निर्देश दिए।