थराली: थराली प्रखंड के जोलाकोट,बुढजोला निवासी राउमावि वीणा पोखरी की शिक्षिका को शैलेश मटियानी पुरस्कार मिलने से खुशी की लहर
थराली विकासखंड के जोलाकोट, बुढ़जोला निवासी वर्तमान में राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय वीणा पोखरी में तैनात शिक्षिका कुसुमलता गड़िया को 2023 का शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार मिलने से उनके गृह क्षेत्र थराली में खुशी की लहर है। अध्यापक संगठनों,राजनीतिक दलों,समाजसेवियों एवं शिक्षाविदों ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।।