थराली: थराली विकासखंड के देवलग्वाड़ गांव के समीप जंगलों में लगी भीषण आग,कई हेक्टेयर वन सम्पदा जलकर हुई राख
थराली विकासखंड के देवलग्वाड़ कुलसारी के समीप जंगलों में भीषण आग लगने से कई हेक्टेयर वन संपदा जलकर राख हो गई है। आग लगने से जंगली जानवरों को भारी नुकसान हो रहा है। आज की डर से जंगली जानवर इधर-उधर भाग रहे हैं । वहीं पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण वन कर्मियों में एवं ग्रामीणों को आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।।