थराली: दो सूत्रीय मांगों को लेकर पिंडर घाटी एवं खंसर घाटी के ग्रामीणों ने SDM थराली के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर पिंडर घाटी एवं खंसर घाटी के ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी थराली के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में बताया गया है कि शीघ्र ही विनायकधार कस्बीनगर मोटरमार्ग का निर्माण कार्य एवं पिंडर घाटी को पिछड़ा क्षेत्र अति शीघ्र घोषित किया जाए। यदि सरकार ने मांगे नहीं मानी तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।।