थराली: थाना थराली छेत्र के अंतर्गत शराब पीकर वाहन चलाने पर पुलिस ने दो वाहनों को किया सीज,मोटर वाहन अधिनियम में किया चालान
थाना थराली क्षेत्र के अंतर्गत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाप पुलिस ने सघन अभियान चलाया। आज मंगलवार को शराब के नशे में वहां चला रहे दो वाहनों को खिलाप मोटर वाहन अधिनियम में चालान कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक चमोली के निर्देशानुसार पुलिस के द्वारा थराली क्षेत्र के अंतर्गत शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाप सघन अभियान चलाया जा रहा है।।