थराली: पिंडर घाटी के विभिन्न बूथों पर भाजपा के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए गांव चलो अभियान किया गया आयोजित
पिंडर घाटी की विभिन्न बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत गांव चलो अभियान का आयोजन किया गया। वहीं थराली विधायक भूपाल राम टम्टा के द्वारा देवाल प्रखंड की विभिन्न बूथों पर गांव चलो अभियान आयोजित किया गया। जिला पंचायत के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत ने नारायणबगड़ के कई बूथों पर गांव चलो अभियान में प्रतिभाग किया।