थराली: थराली विधानसभा के जुनेर गांव निवासी पल्लवी नेगी इंस्पायर अवार्ड से होंगी सम्मानित,क्षेत्र में खुशी की लहर
थराली विधानसभा के जुनेर गांव निवासी पल्लवी नेगी इंस्पायर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले के लिए यह सम्मान दिया जाता है। ग्राम प्रधान नरेंद्र भंडारी विद्यालय के प्रधानाचार्य चंडी प्रसाद ने पल्लवी नेगी को मिलने वाली इंस्पायर अवार्ड पर प्रसन्नता व्यक्त की है।।