कैराना: मोहल्ला आर्यपुरी बंजारा बस्ती में महिला ने मारपीट व जिंदा जलाने की कोशिश करने का लगाया आरोप, केस दर्ज
Kairana, Shamli | Jul 29, 2024 नगर के मोहल्ला आर्यपुरी बंजारा बस्ती निवासी मैफरीन ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसके नाम मायके में गांव तिसंग जिला मुजफ्फरनगर में प्लॉट था, जिसे उसने बेच दिया तथा एक लाख रुपए अपने पति सरवर को दे दिए। इसके बाद समस्त रकम देने की मांग को लेकर पति ने तीन अन्य क साथ मिलकर मारपीट की और जलाने की कोशिश की। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।