कामां: गोपालगढ़ पुलिस ने साइबर अपराध के मामले में एक साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
गोपालगढ़ थाना पुलिस ने साइबर अपराध के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी अय्याज निवासी हैवतका को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल व सिम कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की गहन जांच में जुटी है। एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देशन में की गई कार्रवाई। बुधवार शाम 4 बजे मिली कार्यवाही की जानकारी।