टेहरोली: टहरौली किला में विशालकाय मगरमच्छ दिखा, मचा हड़कंप
तहसील टहरौली किला में आज रविवार को रात्रि 11बजे सड़क किनारे एक विशालकाय मगरमच्छ देखने को मिला है जिसे देख आने जाने वाले राहगीरों में हड़कंप मच गया स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी जिसके बाद वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने मिलकर मगरमच्छ को सकुशल पकड़ कर लेकर गए जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली है मगरमच्छ को देखने के लिए भारी संख्या में लोग एकजुट हो गए