खलीलाबाद: उमरी खुर्द में जांच के दौरान बवाल, दो पक्षों में मारपीट; प्रधान पर लगाया गया मारपीट का आरोप
उमरी खुर्द गांव में वित्तीय अनियमितता की जांच के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। पूर्व प्रधान पूरन यादव की शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम के सामने ही विवाद बढ़ गया। आरोप है कि ग्राम प्रधान पक्ष व समर्थकों ने शिकायतकर्ता से मारपीट की। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।