कोल: बरा कला में गेहूं की बोरी चुराने का विरोध करने पर प्रधान पर की गई फायरिंग व घर पर पथराव, बाइक व अन्य सामान क्षतिग्रस्त
Koil, Aligarh | Apr 13, 2025 विजयगढ़ क्षेत्र के गांव बड़ा कला में गेहूं की बोरी चुराने का विरोध करने पर दबंगों ने प्रधान पर फायरिंग कर दी। इस दौरान दबंग एकत्रित होकर आए और शनिवार रविवार मध्य रात्रि 2:00 बजे ग्राम प्रधान के घर पर जमकर पथराव किया है। इस घटना में ग्राम प्रधान के घर में खड़ी बाइक व अन्य सामान क्षतिग्रस्त हुआ है।