अतरौली: पालीमुकीमपुर पुलिस की मुठभेड़ में तीन अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की दो बकरियां, कार और अवैध हथियार बरामद
पालीमुकीमपुर पुलिस की मुठभेड़ में तीन अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की दो बकरियां, कार व अवैध हथियार बरामद थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव खेड़िया धोकल से गुरुवार को अज्ञात चोरो ने दो बकरियों की चोरी की थी। घटना में मुकदमा संख्या 285/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था। शनिवार को घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है