छिबरामऊ: भौसेनगला की रहने वाली महिला को उसके देवर ने मारपीट कर घायल किया, कोतवाली में दी तहरीर, पुलिस ने कराया भर्ती
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के भौसे नगला की रहने वाली धन देवी पत्नी जयपाल अपने घर बनवा रही थी तभी उसका देवर आया और गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगा जिससे पीड़ित महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। धन देवी ने सोमवार की सुबह 9:00 बजे कोतवाली में पहुंचकर प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल महिला को कराया भर्ती।