छिबरामऊ: मक्खनपुर की रहने वाली महिला ने कोतवाली में दी तहरीर, कहा- उसके जानवर को किसी ने खिलाया जहरीला पदार्थ, हुई मौत
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के मकनपुर की रहने वाली एक महिला ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया गांव का ही रहने वाला एक युवक ने उसके जानवर को चारा में जहरीला पदार्थ डाल दिया। और खाने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जब उसने शिकायत की तो गाली गलौज की जिसके बाद महिला ने रविवार की दोपहर 2:10 पर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की।