करछना: उत्तरी लोकपुर में युवती और उसके होने वाले पति पर नकाबपोश महिलाओं समेत कई लोगों ने किया हमला, दोनों हुए घायल
नैनी कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी लोकपुर में एक युवती और उसके होने वाले पति पर नकाबपोश महिलाओं समेत कुछ लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनके नशेड़ी भाई दुर्गा प्रसाद पांडे और किराएदार राजेश मिश्रा से विवाद चल रहा था। राजेश मिश्रा अवैध मेडिकल स्टोर चलता है। दोनों अक्सर उमा और आयुष को जान से मारने की धमकी देते थे। पुलिस जांच में जुटी।