खिलचीपुर शहर और आसपास के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में आज शनिवार को करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, खिलचीपुर सब स्टेशन पर अर्थिंग बोरिंग का कार्य किए जाने के कारण दोपहर 12:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक बिजली पूरी तरह बंद रखी जाएगी।