गोरखपुर: यूपी में फिल्म सिटी से युवाओं की किस्मत बदलेगी: सीएम योगी
उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनने को लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। गोरखपुर दौरे के दौरान सीएम योगी ने कहा कि अगर यूपी में पहले फिल्म सिटी होती, तो मशहूर कलाकार रवि किशन को मुंबई का रुख नहीं करना पड़ता।उन्होंने कहा कि रवि किशन जैसे कई कलाकार संघर्ष के चलते मुंबई पहुंचे और कड़ी मेहनत के बाद सफलता हासिल की।