पटियाली: गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम उम्मेदपुर में पंखे में उतरे करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम
गंजडुंडवारा। थाना क्षेत्र के ग्राम उम्मेदपुर में शनिवार को आटा चक्की की सफाई के दौरान पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से 45 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र किशन लाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।