ठाकुरगंगटी: देवांचक में ग्रामीनों ने सड़क निर्माण कार्य रोका, गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप लगाया
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दिग्घी पंचायत के देवांचक गांव में आज सोमवार 31 अगस्त को ग्रामीणों ने ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य को रोक दिया।ग्रामीणों का आरोप है की सड़क निर्माण कार्य में कहीं भी गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है और सड़क निर्माण कर रहे पेटी दार द्वारा जैसे तैसे निर्माण कराया जा रहा है