गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर राजस्व कर्मचारियों ने दिया एक दिवसीय धरना
गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे गयाजी में बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर आज राजस्व कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना दिया। धरने में शामिल कर्मचारियों ने राज्य सरकार की कथित दमनकारी नीति और राजस्व विभाग की ओर से अपने ही निर्णयों के क्रियान्वयन में की जा रही देरी पर नाराजगी जताई। मोर्चा ने 17 सूत्री मांगों को लेकर स्पष्ट कहा।