मानपुर: मानपुर में नगर परिषद के दावों की खुली पोल, वार्ड 6 के निवासी दूषित पानी पीने को मजबूर, ज़िम्मेदार चुप
Manpur, Umaria | May 10, 2026 मानपुर नगर मे जहां एक ओर नगरीय प्रशासन स्वच्छ पेयजल और जल जीवन मिशन के बड़े-बड़े दावे कर रहा है,वहीं दूसरी ओर नगर परिषद मानपुर के ही वार्ड क्र.6 की हकीकत इन दावो की पोल खोलती नजर आ रही है।पिछले करीब 15 दिनो से वार्डवासियो के घरो मे दूषित एवं मटमैले पानी की सप्लाई हो रही है,जिससे स्थानीय लोगो मे नाराजगी है।वहीं इस पानी के उपयोग से बीमारियो का डर भी बना है।