गंगापुर: गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर यात्री का पैर कटा ,गंभीर हालत में जयपुर किया रैफर
गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक यात्री लवकुश पुत्र राजेश निवासी अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश ओखा बनारस एक्सप्रेस ट्रेन के सामान्य कोच में दरवाजे पर बैठा हुआ था। भीड़ अधिक होने के कारण अचानक धक्का लगने से लवकुश गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर गिर गया। इससे उसका एक पैर कट गया। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई।