ढाकनी–मुगली मार्ग पर जलभराव, जिला प्रशासन ने नागरिकों से सुरक्षित मार्ग अपनाने की अपील
लगातार हो रही वर्षा के कारण सीहोर जिले के पार्वती नदी अलीपुर ढाकनी–मुगली मार्ग पर, सेमनरी रोड जगन्नाथपुरा पुलिया, कन्नौद मिर्जी, दुपाड़िया मार्ग प्रभावित पापनास नदी स्थित पुल पर पानी का बहाव बना हुआ है। नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा दोनों ओर कोटवार एवं पुलिस दल की तैनाती की गई है, ताकि आवागमन पर सतत निगरानी रखी जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी स्थिति में जलभराव वाले पुल, पुलिया अथवा तेज बहाव वाले स्थानों को पार करने का प्रयास न करें। थोड़ी-सी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। नागरिक केवल सुरक्षित एवं वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें तथा प्रशासन द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें। आपकी सतर्कता और सहयोग ही आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
2 views | Sehore, Madhya Pradesh | Jul 4, 2026