जमुई: 445 तालिमी मरकज के स्वयंसेवकों का मानदेय बंद, भूखमरी की कगार पर पहुंचे परिवार ने डीएम को आवेदन देकर लगाई गुहार
Jamui, Jamui | Aug 1, 2025 शिक्षा विभाग की लापरवाही से जिले के 445 तालिमी मरकज स्वयंसेवकों को भुगतना पड़ रहा है। मानदेय बंद होने के कारण इन स्वयंसेवकों और उनके परिवारों की स्थिति अब भूखमरी की कगार पर पहुंच गई है। शुक्रवार की दोपहर 2 बजे को तालिमी मरकज संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने समाहरणालय स्थित डीएम कार्यालय पहुंच मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।