ओरमांझी: बिरसा मुंडा फन पार्क में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले योग उत्सव का आयोजन
बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अंतराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व योग उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग उत्सव कार्यक्रम में नटराज योग संस्थान के योगासन खिलाड़ियों ने संगीतमय नृत्य प्रस्तुत कर सभी दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के नृत्य प्रस्तुत कर सभी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया।