बेलछी थाना क्षेत्र के रासबाग के नजदीक ओवरटेक करने के दौरान बस ने कंटेनर में पीछे से मारी टक्कर। टक्कर इतनी भीषण थी कि आगे चल रहे बाइक सवार में जाकर कंटेनर टकराई और आगे जा रही एक महिला और उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अनुमंडल अस्पताल बाढ में चल रहा है, वह नालंदा निवासी थरथरी थाना क्षेत्र के छोटकी डीह के सुनील और रंजू बतलाए जा रहे हैं। बस चालक बस लेकर भागने में सफल हुए। इस घटना में कई बस सवार भी घायल हुए हैं। पुलिस जांच में जुटी गई है।
Barh, Patna | Oct 11, 2026