सत्तर कटैया: सिसई के पास हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक हुआ घायल, इलाज हेतु भेजा गया अस्पताल
सिसई के पास हुये सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। राह चल रहे लोगों ने जख्मी युवक को ईलाज हेतु सहरसा अस्पताल भेजा। बताया जाता है कि एक चार पहिये वाहन से बाइक में ठोकर लग गई जिसमें बाइक सवार जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक सहरसा की ओर जा रहा था। ठोकर मारने के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर भाग गया।