सत्तर कटैया: बाल विकास परियोजना कार्यालय सत्तर कटैया में 3 महिला पर्यवेक्षिकाओं ने किया योगदान, पंचायत सेक्टर की ली जानकारी
बाल विकास परियोजना कार्यालय सत्तर कटैया में नव पदस्थापित तीन महिला पर्यवेक्षिका सोनी कुमारी सोनम, सुप्रिया एवं मीना देवी ने योगदान दिया। योगदान के बाद पंचायतों एवं आंगनबाड़ी केन्द्र के बारे में जानकारी ली। प्रखण्ड कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही सभी एल एस को सेक्टर आवंटित कर दिया जायेगा।