सत्तर कटैया: अगवानपुर कृषि महाविद्यालय में संवेदनशीलता और जागरूकता को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, दी गई जानकारी
मंडन भारती कृषि महाविद्यालय अगवानपुर में संवेदनशीलता और जागरूकता को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन। सहरसा महापौर बेन प्रिया सहित अन्य अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए। बुधवार को महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अरूणिमा ने कार्यशाला में ज्ञान सशक्तिकरण, अच्छे विचार प्रेरित करने एवं सकारात्मक विचार परिवर्तन करने सहित अन्य जानकारी छात्र-छात्राओं को दी।