सत्तर कटैया: सत्तर गांव में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट के मामले में दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
सत्तर गांव में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट मामले के दो वारंटी को गिरफ्तार किया। बिहरा थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी की पुलिस को तलाश थी जिसे गुप्त सूचना के आधार पर सत्तर गांव से गिरफ्तार किया गया। बिहरा थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों वारंटी को न्यायालय भेज दिया गया है।