सत्तर कटैया: सरबरिया गांव में चोर ने दो घरों में लगभग डेढ़ लाख नगदी सहित दो लाख की जेवरात की चोरी, जांच में जुटी बिहरा थाना पुलिस
सरबरिया गांव में सोमवार की देर रात चोर द्वारा दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। चोर ने दिलीप यादव एवं ललटू यादव के घर में चोरी करते हुये लगभग डेढ़ लाख रुपये नगदी सहित दो लाख की जेवरात की चोरी कर ली। पीड़ित के द्वारा सूचना मिलते ही बिहरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। लोगों ने चोर की गिरफ्तारी की मांग की है।