पंचकूला: CSC केंद्रों की लूट एवं मनमानी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेताओं ने एसडीएम कालका को दिया ज्ञापन
CSC केंद्रों की लूट एवं मनमानी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेताओं ने एसडीएम कालका को ज्ञापन सौंपा है। पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल ने कहा, डिजिटल सेवा को चलाने वाला सीएससी केंद्र भारतीय नागरिकों तक सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं को पहुंचाने का एक ज़रिया है मगर बड़ी दुर्भाग्य की बात है कि जनता को सुविधा प्रदान करने वाला यह तंत्र, लूट खसोट का अड्डा बन चुका है।