पंचकूला: डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम ने सेक्टर 20 से 130 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम ने सेक्टर 20 से 130 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला के द्वारा आरोपी की गाड़ी भी कब्जे में ली गई है। डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज निर्मल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है और कोर्ट में पेश कर आरोपी की पुलिस रिमांड ली जाएगी।