पंचकूला: कांग्रेस नेता सुरेश भोला की अध्यक्षता में खटोली गांव से श्रद्धालुओ का जत्था हुआ कपाल मोचन के लिए रवाना, निशुल्क यात्रा
पंचकूला विधानसभा से कांग्रेस नेता सुरेश भोला की अध्यक्षता में रविवार को खटोली गांव से श्रद्धालुओं का जत्था कपाल मोचन के लिए रवाना हुआ। गांव के मंदिर में माथा टेकर श्रद्धालु कांग्रेस नेता द्वारा चलाई गई फ्री बस सेवा में खटोली गांव से कपाल मोचन के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर भारी संख्या में गांव के लोग भी मौजूद रहे।