पंचकूला: पहले दिन 40,073 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा, डीसी पंचकूला ने लघु सचिवालय में दी जानकारी
रविवार को अभियान के पहले दिन जिले में 40073 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई है । अभियान का पहला दिन जिला स्तर के उच्च अधिकारीयों, स्वास्थ्य अधिकारीयों, सुपरवाइजर की देख रेख में किया गया व अधिकारियों द्वारा जिले में स्थित पोलियो बूथों, मलिन बस्तियों, ईंट के भट्ठों और निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया गया । ये जानकारी पंचकूला डीसी ने लघु सचिवालय में दी।