पंचकूला: रायपुर रानी में 2402 बच्चों को पिलाई गई पल्स पोलियो की दवाई, स्टारलिट इंटरनेशनल स्कूल दंदलावड़ के द्वारा किया गया सम्मान
स्टारलिट इंटरनेशनल स्कूल दंदलावड़ के द्वारा रविवार को पल्स पोलियों अभियान में अपना योगदान देने वाले सभी अभिभावकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। रविवार को 2402 बच्चों को पोलियों की दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई। इन 2402 बच्चों के अभिभावकों को प्रोत्साहित करते हुए स्टारलिट इंटरनेशनल स्कूल मैनेजमेंट द्वारा प्रशंसा पत्र देकर अभी को सम्मानित किया गया।