पंचकूला: सेक्टर-17 में राजीव कॉलोनी से डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने 11 बोतल अवैध देसी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम ने सेक्टर-17 में राजीव कॉलोनी से 11 बोतल अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अवैध रूप से देसी शराब बेचने के मामले आरोपी से डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला के इंचार्ज निर्मल सिंह ने यह जानकारी दी है।