मछलीशहर: शनिवार को मछलीशहर व सुजानगंज की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में गो तस्कर अपराधी घायल
जौनपुर पुलिस द्वारा अवगत कराया गया कि शनिवार की सुबह करीब 4:30 बजे थाना मछलीशहर व सुजानगंज की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड में 01 गोतस्कर अपराधी घायल/ गिरफ्तार, पैर में लगी गोली। एक अभियुक्त फरार, कब्जे से एक मोटरसाइकिल पल्सर, एक तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 01 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद।