संडीला: भरावन ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में ₹2 करोड़ 92 लाख के प्रस्ताव पर चर्चा, एमएलसी भी हुए शामिल
Sandila, Hardoi | Jun 11, 2026 भरावन ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की हुई बैठक में दो करोड़ 92 लाख के प्रस्ताव पेश हुए। इससे पूर्व मुख्य अतिथि एमएलसी अशोक अग्रवाल का माल्यार्पण कर ब्लॉक प्रमुख विनोद तोमर ने स्वागत किया। श्री अग्रवाल ने कहा समय और पद आते रहेंगे इसलिए जब तक पद पर आसीन हैं तब विकास कार्य करते रहें।