नित्थर: जोआ मोड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
Nither, Kullu | Mar 27, 2024 लुहरी से निथर की तरफ जा रही एक कार निथर मार्ग पर जोआ मोड़ के पास के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार के परखच्चे उड़ गए। मृतक की पहचान उपतहसील निथर के लोहालधार निवासी 35 वर्षीय सूरज प्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।