नित्थर: जाजर में कार हादसा, एक व्यक्ति की मौके पर मौत
Nither, Kullu | Mar 26, 2024 मंगलवार सुबह जाजर में एक गाड़ी के दुर्घटना ग्रस्त होने का समाचार है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है।जानकारी के अनुसार गाड़ी नम्बर HP-14E-8222 जाजर के पास अनिंयत्रित होकर खाई में जा गिरी।जानकारी के अनुसार गाड़ी लुहरी से निथर की तरफ जा रही थी जाजर में दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसा कैसे हुआ इसकी अभी जानकारी नहीं है।