नित्थर: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नित्थर में विज्ञान संकाय बंद होने के कगार पर
Nither, Kullu | Mar 25, 2024 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नित्थर में सरकार और शिक्षा विभाग की अनदेखी के कारण विज्ञान संकाय बंद होने के कगार पर है। स्कूल में एकमात्र बायोलॉजी के प्रवक्ता पर पढ़ाई का सारा जिम्मा है। ऐसे में विद्यार्थियों को कैसे बेहतर शिक्षा मुहैया हो पाएगी, इसको लेकर अभिभावकों में सरकार और विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है।