नित्थर: निथर में घरों में आई दरारों का पांच अप्रैल से दोबारा होगा सर्वे, किसान सभा अध्यक्ष निरमंड देवकी नंद
Nither, Kullu | Mar 23, 2024 दो दिन से नित्थर में मांगों को लेकर चल रहे आमरण अनशन पर प्रशासन की मध्यस्थता के बाद विराम लग गया है। किसान सभा अध्यक्ष निरमंड देवकी नंद ने शनिवार को बताया की लूहरी परियोजना प्रभावितों की मांगों को सुनने प्रशासन नित्थर पहुंचा। पांच अप्रैल से दोबारा घरों में आई दरारों का सर्वे करने का फैसला लिया गया।