शिवपुरी नगर: हंस बिल्डिंग के पास कटे पेड़ के कचरे में लगी भीषण आग, विद्युत तारों में शॉर्ट सर्किट
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के हंस बिल्डिंग के पास महिला बाल विकास केंद्र के सामने शुक्रवार की रात 8:30 बजे कटे हुए डले पेड़ के कचरे में भीषण आग लग गई। जिसकी चपेट में एक वर्षों पुराना हरा भरा पीपल के पेड़ आकर जल गया। एवं पास ही में विद्युत लाइन में शॉर्ट सर्किट हो गया। जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल हो गया।